अन्य जिलेबिलासपुर

स्कूली बच्चों से भरी वैन को तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने मारी जोरदार टक्कर

तखतपुर में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। न्यू बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, वैन में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। वाहन बच्चों को लेकर सड़क से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने हार्वेस्टर चालक को पकड़ लिया। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

स्कूली बच्चों से भरी वैन के साथ हुए इस हादसे ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी बच्चों की जान सुरक्षित बच गई।

Source link

Related posts

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

बिलासपुर रेल मंडल : 11–27 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द, कई का रूट और समय प्रभावित

बाघ की वायरल तस्वीरों से ग्रामीणों में चिंता, वन विभाग को अब तक नहीं मिले प्रमाण

Leave a Comment

error: Content is protected !!