छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बड़ा फैसला : इन मार्गों पर रैली-जुलूस बैन

यह आदेश आगामी 02 माह तक प्रतिबंधित रहेंगे

रायपुर प्रशासन ने शहर की प्रमुख सड़कों पर रैली, जुलूस और शोभा यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा।

यह आदेश आगामी 02 माह तक प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन ने मुख्य सड़कों को रैली, शोभा यात्रा, जुलूस और अन्य प्रकार के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।

कौन सी सड़कें पूरी तरह फ्रीज़ होंगी

  • जी. ई. रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक
  • मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक
  • सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक
  • एम. जी. रोड में गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक

शहर की मुख्य सड़कों पर रैली-जुलूस पर प्रतिबंध

यह आदेश रायपुर कमिश्नर ने जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों पर कोई रैली, जुलूस या सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित न करें और यातायात में बाधा न डालें। रायपुर के अति व्यस्ततम मार्गों में सुगम यातायात, कानून व्यवस्था व जनसुविधा के दृष्टिकोण से प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक किसी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना प्रदर्शन आदि के आयोजन को प्रतिबंधित किये जाने की अनुशंसा की गई है।

Source Link

 

Related posts

चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे

आधार डेटा पर ऑनलाइन हैकथॉन : छात्रों के पास दो लाख रुपये जीतने का मौका

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम : कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!