छत्तीसगढ़

नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर गरमाई सियासत, पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता

रायपुर के नकटी गांव में सोमवार तड़के 4 बजे अचानक बिजली काट दी गई और फिर बुलडोजर चलाकर 80 घरों को ढहा दिया गया। इसके बाद कई विस्थापितों ने खुले आसमान के नीचे रात बिताई, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं। यह घटना पूरे प्रदेश को झनज़ोर देने वाला घटना है वही विपक्ष के लिए सरकार को घेरने का एक बड़ा मौका भी मिल गया है।

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कई पूर्व विधायक समेत कांग्रेस के तमाम नेता प्रभावित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। इस दौरान कई महिलाओं ने अपने टूटे घरों और परिवार की स्थिति को लेकर भावुक होकर अपनी पीड़ा साझा की। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रभावित परिवारों से कहा कि घटना के समय वे मौके पर नहीं पहुंच सके, जिसका उन्हें अफसोस है। उन्होंने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद तत्काल पार्टी नेता पप्पू बंजारे को मौके पर भेजा गया। दीपक बैज ने कहा कि उस समय पूरे क्षेत्र को भारी पुलिस बल ने घेर रखा था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भी इस घटना को प्रमुखता से उठाया गया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज को हर मंच तक पहुंचाएगी।

दीपक बैज ने कहा कि नकटी गांव की घटना केवल कुछ परिवारों का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस इस मामले को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि वह पहले कलेक्टर से मिलकर इसका हल निकालने का प्रयास करेंगे फिर राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे और अगर इसका परिणाम ऐसा ही रहा तो फिर एक उग्र आंदोलन राज्य सरकार के लिए कांग्रेस पार्टी करने जाएगी।

भूपेश बघेल ने सरकार पर बोला तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीब और कमजोर परिवारों पर बुलडोजर चलाकर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए था। यदि किसी प्रकार की कार्रवाई आवश्यक भी थी तो प्रभावित परिवारों को पहले उचित विकल्प और पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

कांग्रेसी विधायक कॉलोनी में नहीं लेंगे निवास

वहीं सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेसी नेताओ ने कहा की सरकार ने विधायक कॉलोनी बनाने के लिए उनके घरों को तोड़ा है कांग्रेस के जितने भी विधायक छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठे हैं उनमें से किसी को भी हम यह विधायक कॉलोनी में बनने वाले निवास को नहीं लेने देंगे। चिड़िया के घोसले को भी तोड़ने के लिए आदमी एक बार सोचता है लेकिन यह सरकार द्वारा अमानवीय कृत करते हुए उनके घरों को तोड़ा गया है जो की बहुत ही निंदनीय है कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से इसका विरोध करेगी और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं के गांव पहुंचने पर कई महिलाओं ने अपने टूटे घरों और परिवार की स्थिति का जिक्र करते हुए भावुक होकर अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के बाद उनके सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने उनकी बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि पार्टी इस मुद्दे को सरकार और विधानसभा तक पहुंचाएगी।

विधानसभा सत्र में नकटी गांव मामला गूंजने की संभावना

नकटी गांव में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है। एक ओर प्रशासन कार्रवाई को नियमों के अनुरूप बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे गरीब परिवारों के साथ अन्याय करार दे रहा है। कांग्रेस नेताओं के दौरे के बाद इस मुद्दे के आगामी विधानसभा सत्र में भी गूंजने की संभावना बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार विपक्ष के आरोपों का क्या जवाब देती है और प्रभावित परिवारों के संबंध में आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

Source link

Related posts

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians मुकाबला रायपुर में, टिकट बिक्री आज से शुरू

प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य : मुख्यमंत्री साय

संविधान केवल दस्तावेज नहीं, देश को दिशा दिखाने वाला जीवंत ढांचा है : जस्टिस सिन्हा

Leave a Comment

error: Content is protected !!