छत्तीसगढ़

रावणभाठा मैदान में विभिन्न कार्यों के लिए 51.65 लाख मंजूर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर नगर निगम के रावणभाठा मैदान में विभिन्न कार्यों के लिए 51 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर नगर निगम के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड (वार्ड-62) में रावणभाठा स्थित मैदान में पेवर ब्लॉक, बैडमिंटन कार्ट में टॉयलेट, प्रवेश द्वार और पेवर ब्लॉक फिटिंग के लिए 45 लाख 68 हजार रुपए मंजूर किए हैं। रावणभाठा मैदान में हाई-मास्ट लाइट के लिए भी पांच लाख 97 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Source Link

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, शांति प्रस्ताव तक हमले पर रोक

छत्तीसगढ़ में विजय कुमार छबलानी बने OSD, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग में मिली संविदा नियुक्ति

संविधान केवल दस्तावेज नहीं, देश को दिशा दिखाने वाला जीवंत ढांचा है : जस्टिस सिन्हा

Leave a Comment

error: Content is protected !!