छत्तीसगढ़

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

आज पूरे देश में रंगों का सबसे बड़ा पर्व होली उमंग के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही रायपुर सहित शहरों और गांवों में रंगों की रौनक छाई रही. लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पिचकारियों से रंग बरसाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार का आनंद ले रहे हैं.

पिचकारियों से रंग बरसाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार का आनंद ले रहे हैं. कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई.

इस मौके पर पीएम मोदी,अमित शाह, विपक्ष के नेता राहुल गाँधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिल रहा है, जो सुबह से ही रंगों में सराबोर नजर आए. बाजारों में रंग, पिचकारी और गुजिया की खरीदारी चरम पर रही. होली का यह पर्व देशभर में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, और आज भी लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को ‘बुरा न मानो, होली है’ कहते हुए गले मिल रहे हैं.

कई राज्यों में प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल रंगों के उपयोग की अपील की गई है.

Related posts

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik बने लूट का शिकार, बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, शांति प्रस्ताव तक हमले पर रोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर, नक्सलवाद के बाद पहली अहम बैठक में क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर होगा मंथन

Leave a Comment

error: Content is protected !!