छत्तीसगढ़

गर्मी की छुट्टियों में राहत : इतवारी–शालीमार के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर । गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन नंबर 08865 (इतवारी से शालीमार) 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम 5:10 बजे इतवारी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 08866 (शालीमार से इतवारी) 3 अप्रैल से 26 जून 2026 तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे शालीमार से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

बिलासपुर में यह ट्रेन रात करीब 12:35 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। वापसी में सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर, एसी थ्री-टियर और एसी टू-टियर कोच शामिल हैं। इसके अलावा पेंट्री कार भी रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की टाइमिंग, सीट उपलब्धता और अन्य जानकारी के लिए एनटीईएस ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

Source Link

Related posts

20 साल बाद ठाकरे भाई फिर से एक साथ, BMC चुनावों से पहले UBT और मनसे के बीच गठबंधन

अम्बेडकर अस्पताल की OPD में CT स्कैन एवं MRI जांच नि:शुल्क

मंडल और सेक्टर स्तर पर बनेगा कांग्रेस का नया ढांचा, महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी अवसर

Leave a Comment

error: Content is protected !!