छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक तय, अगले 4-5 दिनों में बारिश की जोरदार शुरुआत के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो चुकी हैं। अगले 4-5 दिनों के भीतर मानसून के छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सक्रिय रूप से प्रवेश करने की संभावना है। वर्तमान में एक चक्रवाती पररसंचरण उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और दूसरा झारखंड के आसपास समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके साथ ही, झारखंड के चक्रवाती तंत्र से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) गुजर रही है, जिसके प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

बिलासपुर सबसे गर्म पेंड्रा सबसे शीतल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार सक्ती जिले के चंद्रपुर में 2 सेंटीमीटर, जबकि गरियाबंद के देवभोग, बस्तर और जांजगीर के नवागढ़ में 1-1 सेमी बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41.6°सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.2°सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related posts

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर घायल

व्यापमं की परीक्षाओं में अब निजी शिक्षकों की एंट्री बैन, नए निर्देश जारी

आय से अधिक संपत्ति केस: सौम्या चौरसिया पर आरोप तय

Leave a Comment

error: Content is protected !!