देश

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के कुरु इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई।

सेना और पुलिस के इस संयुक्त अभियान को ‘ऑपरेशन बिहाली’ नाम दिया गया है, जो उसी इलाके के नाम पर रखा गया है, जहां यह ऑपरेशन चल रहा है। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिहाली इलाके में एक साथ अभियान शुरू किया और आतंकियों से संपर्क स्थापित हो गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है, जब 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार लाखों श्रद्धालुओं के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचने की उम्मीद है और यह यात्रा 9 अगस्त तक जारी रहेगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ा जा रहा

इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी जोड़ा जा रहा है, जो भारत ने 7 मई को शुरू किया था। उस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब प्रांत में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। उसमें नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया था।

वहीं, यह ताजा मुठभेड़ उस आतंकी हमले के करीब दो महीने बाद हुई है जो अप्रैल में पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ था और जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां कोई भी चूक नहीं करना चाहतीं।

आईजीपी जम्मू जोन ने दी सूचना

आईजीपी जम्मू जोन, भीम सेन टूटी ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। मौसम खराब होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है, लेकिन जैसे ही मौसम साफ होगा, स्थिति और साफ हो जाएगी। अब तक की जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी चार लोगों के एक ग्रुप में हैं।

Source Link

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने लिया पहलगाम हमले का हिसाब, आतंकी ठिकानों पर बरपा कहर

बैंक का लोन चुकाया-NOC भी मिला, डिफॉल्टर घोषित करने पर झाड़ू लेकर बैंक पहुंच गई महिला कस्टमर

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन,CJP ने कहा-‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना नहीं होगा प्रदर्शन खत्म

Leave a Comment

error: Content is protected !!