देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का मामला : RJD सांसद ने साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचना एक विवाद का मुद्दा बन गया है. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद मनोज झा ने इस मामले में बीजेपी पर निशाना साधा है.

मनोज झा ने कहा, “मैंने वो विजुअल्स देखे, वहां जितने भी लोग थे वो क्षण भर के लिए असहज हो गए. एक डिप्टी सीएम साहब ने हाथ पकड़ने तक की कोशिश की.”

आरजेडी सांसद ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, “यह चिंता का विषय होना चाहिए क्योंकि हमने इसी देश में देखा कि तकरीबन साल-डेढ़ साल पहले पोडियम पर हाथ रखने का नवीन बाबू का एक विजुअल, इसी भारतीय जनता पार्टी ने 24 घंटे सातों दिन चलवाया था.”

साल 2024 में ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भाषण देते हुए एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में उनके सहयोगी वीके पांडियन उनका हाथ पकड़कर पोडियम पर रखते हुए दिखते हैं. उस वक्त बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर पटनायक पर निशाना साधा था.

मनोज झा ने आगे कहा, “मेरी चिंता है कि इस तरह की छवि अच्छा संदेश नहीं देती है और कई तरह की आशंकाओं और चिंताओं को जन्म देती हैं.”

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में सीएम नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देते हुए एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींचते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं.

Source Link

Related posts

मनरेगा का नाम बदलने पर छिड़ा सियासी संग्राम, प्रियंका गांधी बोलीं- जिम्मेदारी से बच रही सरकार

छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में SIR की डेडलाइन तारीख बढ़ाई

एयरो इंडिया 2025 : राफेल में सवार एयरफोर्स की महिला पायलट करेगी ‘शक्ति फॉर्मेशन’ का नेतृत्व

Leave a Comment

error: Content is protected !!