देश

1 मई से खत्म हो जाएगी FASTag व्यवस्था, देश में लागू होगी नई टोल व्यवस्था

अब हाईवे पर टोल चुकाने का तरीका बदलने जा रहा है। अगर आप अक्सर कार से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 मई 2025 से भारत सरकार फास्टैग सिस्टम को खत्म करके नया टोल कलेक्शन सिस्टम लागू करने जा रही है।

इसका सीधा असर टोल रोड का इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति पर पड़ेगा, चाहे वो रोजाना ऑफिस जाता हो या कभी लॉन्ग ड्राइव पर।

भारत सरकार अब ‘एएनपीआर बेस्ड टोलिंग सिस्टम’ (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) लागू करने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब है कि अब कैमरे आपकी गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और उसी आधार पर टोल वसूला जाएगा।

इस बदलाव का मकसद टोल कलेक्शन को और स्मार्ट, पारदर्शी और तेज बनाना है। अक्सर देखा जाता है कि फास्टैग होने के बावजूद लोगों को टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।

कुछ अहम कारण:

  • टोल प्लाजा पर भीड़ कम करना
  • फ्यूल की बचत
  • टैक्स चोरी रोकना
  • हर राज्य में एक समान व्यवस्था लागू करना

Source Link

Related posts

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश-जया समेत कई हस्तियां

मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किया गया कैंसिलेशन कैशेट

केंद्र सरकार ने इजरायल-ईरान संघर्ष की सनसनीखेज कवरेज को लेकर चैनलों की TRP पर चार सप्ताह की रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!