रायपुर

सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश : बाबू खेमानी के करीबी रिश्तेदार समेत 2 गिरफ्तार

थ्री स्टंप्स ऑनलाइन सट्टा एप के संचालक बाबू खेमानी का भाई समेत 2 और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

इनमें महासमुंद से संदीप असरानी और उसका साथी शामिल हैं। संदीप असरानी बाबू खेमानी का बुआ का लड़का है। वह बाबू खेमानी और उसकी टीम को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था ।
बाबू खेमानी से जब्त सिम भी संदीप असरानी के नाम पर दर्ज हैं।

पुलिस संदीप असरानी उसके साथी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने पिछले दिनों बाबू के टाटीबंध स्थित मकान में दबिश दी थी। उस दौरान मिले कागज़ी और डिजिटल सबूतों के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

Source Link

Related posts

गोंदवारा मारूति स्टील के पास जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रायपुर में आज होगा खास जलसा, हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद अहमद नक्शबंदी करेंगे तकरीर

1 अप्रैल से मरम्मत के लिए 1 माह तक बंद रहेगा खारुन पुल

Leave a Comment

error: Content is protected !!