रायपुर

CM विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट : अहम आवाज़ न्यूज़ के हज स्पेशल पत्रिका का विमोचन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्टएड किट सौंपकर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर आज तक लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को यह पावन अवसर प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए दुआ करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अब हज यात्रा के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती और अधिक लोगों को यह अवसर मिल रहा है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ है।

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने भी संबोधित किया और हज यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान समेत समाज के प्रबुद्धजन और प्रदेश भर से आए हज यात्री मौजूद थे।

अहम आवाज़ न्यूज़ के हज स्पेशल पत्रिका का विमोचन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अहम् आवाज़ न्यूज़ द्वारा प्रकाशित हज स्पेशल पत्रिका का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि हज यात्रा मुस्लिम समाज के लिए आस्था, समर्पण और भाईचारे का प्रतीक है, और इस तरह की विशेष पत्रिका समाज को जानकारी देने के साथ सांस्कृतिक सौहार्द को भी मजबूत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया समाज को जोड़ने का कार्य करता है और ऐसी सकारात्मक पहलें सामाजिक एकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने अहम् आवाज़ न्यूज़ की टीम को इस विशेषांक के सफल प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित हाजी फहीम (मुतवल्ली ) जामा मस्जिद रायपुर , शहर सीरत कमेटी रायपुर के सदर सोहेल सेठी, मुस्लिम फोरम के सदर हाजी मोहम्मद अनवर रिज़वी, सैय्यद मोहम्मद अली (मुतवल्ली) हज़रत गरीब नवाज़ मस्जिद संजय नगर रायपुर के मेंबरान एवं गौसुल आज़म कमेटी रायपुर के मेम्बरान सहित मुस्लिम समाज के अन्य प्रमुख लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री का मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) भेंट कर उनका गर्मजोशी से इस्तेकबाल किया ।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हज इस्लाम का एक अहम स्तंभ है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे यह मुकद्दस सफर नसीब हो। हज किट वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक और बेहतर यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने इबादत के सफर को आसानी और सुकून के साथ पूरा कर सकें।

कार्यक्रम में हुज्जाजे एकराम के सुरक्षित सफर, कुबूलियत-ए-हज और मुल्क व कौम की तरक्की दुवा की गुजारिश की अंत में कार्यक्रम में आए हुए सभी का मिर्ज़ा एजाज़ बेग छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदर चेयरमेन ने शुक्रिया अदा किया ।

Source Link

Related posts

साधु के भेष में आए ठगों ने महिला डॉक्टर को हिप्नोटाइज कर 9 हजार रुपये उड़ाए

आंबेडकर अस्पताल में 3 दिनों में 2 चोरियां : प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल भी चोरों से सुरक्षित नहीं

बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध, बिल वापस होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Leave a Comment

error: Content is protected !!