छत्तीसगढ़दुर्ग

डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डॉक्टर के घर से नकदी, सोने-चांदी और डायमंड के कीमती आभूषण चोरी किए थे।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर नमिता मित्तल 17 अक्टूबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। 23 अक्टूबर को लौटने पर घर से नकदी और कीमती आभूषण गायब मिले। जांच के दौरान पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद गोंदिया, नागपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही तक दबिश देकर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के आभूषणों को जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाया था, जबकि कुछ सोने के जेवर भदोही के एक ज्वेलर्स ने भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया था। चोरी की रकम से दिल्ली में एक्सयूवी कार और सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी खरीदी गई थी। पुलिस ने चोरी का माल लेकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को तड़के करीब 3 बजे घेराबंदी कर पकड़ा।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 47 लाख 64 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, एक्सयूवी कार, सुपर स्प्लेंडर बाइक, इनोवा सहित करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। गिरफ्तार 9 आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स और सहयोगी भी शामिल हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Source link

Related posts

मुफ्ती मोहम्मद अली फारूकी साहब की तदफीन की जगह में तब्दीली

तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

तालाब के किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश

Leave a Comment

error: Content is protected !!