रायपुर : लोगों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आ रही है, प्रशासन ने अब जमीन और मकान की रजिस्ट्री को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए अब रायपुर के अलग-अलग इलाकों में 7 और नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने का फैसला लिया है, जिससे अब 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधाएं मिलेगी। प्रशासन के इस निर्णय के बाद से इसका सीधा फायदा अब शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में और कार्यालयों से दूर रहने वाले नागरिकों को होगा।
रोजाना 400 जमीनों की हो रही रजिस्ट्री
अगर बात की जाए राजधानी में रोजाना होने वाली रजिस्ट्री की, तो यहां रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री हो रही है। वहीं, कई लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए कतारों में रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।
किन इलाकों में खुलेंगे नए रजिस्ट्री केंद्र
Chhattisgarh Land Registry Latest News प्रशासन ने लोगों को राहत दिलाने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन ने आउटर इलाकों में नए कार्यालयों के लिए भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजधानी के टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार में नए केंद्र खुलेंगे। वहीं, बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर इलाकों को भी ये सुविधा मिलने जा रही है। जिससे लोगों को अपनी जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराने अब शहर आना नहीं पड़ेगा, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।
बिचौलियों पर लगेगा लगाम
आपको बता दें कि नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब बिचौलियों पर भी लगाम लगेगा, जिससे जमीन रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा।
14 जगहों पर होगी रजिस्ट्री कार्य
जल्द ही रायपुर में 7 और नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, जिससे अब राजधानी में ही 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधाएं मिलेगी। जिससे लोगों को अपनी जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराने अब शहर आना नहीं पड़ेगा, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।
