देशब्रेकिंग न्यूज़

मई की शुरुआत में महंगाई का झटका : गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

मई महीने की शुरुआत होते ही गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल और छोटे गैस सिलेंडरों के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं पर असर पड़ना तय है।

जानकारी के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में देशभर में करीब 993 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 2,078.50 रुपये से बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना महंगा हो सकता है।

इसी के साथ 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर (छोटू) की कीमतों में भी 261 रुपये की वृद्धि की गई है। यह सिलेंडर सब्सिडी के दायरे में नहीं आते, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर इनकी कीमतों पर पड़ता है। इस बढ़ोतरी से छात्रों, किराएदारों और प्रवासी मजदूरों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब भी 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों की अस्थिरता के कारण यह बढ़ोतरी हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक कीमतों का असर सीधे घरेलू बाजार पर दिखाई देता है।

 

Related posts

1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 39 की मौत, PM मोदी, रजनीकांत समेत कई ने जताया दुख

बिलासपुर में बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखी लपटे

Leave a Comment

error: Content is protected !!