छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 36 श्रेणियों में मिलेंगे राज्य अलंकरण पुरस्कार, सम्मानित होंगी विभूतियां

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राज्योत्सव 2026 के लिए राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 36 श्रेणियों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया (हिंदी) के लिए प्रमोद कुमार साहू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) के लिए वरुण सुखाजी और रसिका पांडेय तथा अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के लिए शिशिर रॉय चौधरी का चयन हुआ है।

साहित्य के क्षेत्र में डॉ. बिदेशीलाल साहू, रंगमंच के लिए डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर और हिंदी साहित्य में योगदान के लिए डॉ. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से डॉ. बिदेशीलाल साहू को चुना गया है। खेल के क्षेत्र में सुष्री सजू देवी और होमन कुमार, जबकि सामाजिक समरसता के लिए बाबूलाल अग्रवाल को सम्मान मिलेगा।

इसके अलावा कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोककला, संगीत, महिला उत्थान, आदिवासी सेवा और समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों और संस्थाओं को भी राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

Source link

Related posts

बालोद में पुलिस हिरासत से महिला फरार, तलाश में जुटी टीम, तीन आरक्षक निलंबित

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को दिया बस्तर दशहरा का न्योता

PACL निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!