बिलासपुर

क्रेशर उद्योग से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

बिलासपुर के कोटा में क्रेशर मिल में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाली कबाड़ी महिला को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामला बाकीघाट कोटा स्थित गोयल क्रेशर उद्योग का है। 10 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने क्रेशर मिल में घुसकर जैपलेट, रोलर, क्रेशर का शाफ्ट, जाली, टाइगर प्लेट, जाली कवरिंग और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत मिलते ही कोटा पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रंजीत शिकारी और अमृत शिकारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और चोरी का सामान मालती मानिकपुरी नाम की कबाड़ी को बेचने की बात बताई।

पुलिस ने कबाड़ी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

Source link

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने AMRUT 2.0 के शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट कार्यक्रम की समीक्षा की

बिना लाइसेंस ट्रेलर दौड़ाना पड़ा भारी, हादसे में मौत के बाद चालक गिरफ्तार

CEO जनपद पंचायत के स्थानांतरण आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!