अन्यछत्तीसगढ़दुर्गदेशबिलासपुरराजनांदगांवरायपुर

होली पर रेल यात्रियों को राहत, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रोजगार और पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रह रहे लोगों को त्योहार पर घर पहुंचाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं पटना–चर्लपल्ली रूट पर 7 फेरों की विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव लेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 2 सामान्य, 4 स्लीपर, 7 एसी थ्री और 7 एसी थ्री इकोनॉमी कोच शामिल हैं। रेलवे को उम्मीद है कि इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Source Link

Related posts

रायपुर में गूंजेगी देशभक्ति की स्वर लहरियां, 8 से 11 अगस्त तक होगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’

बिजली बनी काल: नवापारा में करंट से मासूम की मौत, पिता का दर्द छलका

विटनरी विश्वविद्यालय में निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप

Leave a Comment

error: Content is protected !!