बिलासपुर

शक्कर के बढ़ते दामों पर प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।खुले बाजार में शक्कर की कीमतों में अचानक तेजी के बीच काला बाजारी और मुनाफाखोरी की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

 बिलासपुर प्रशासन की नजर खास तौर पर थोक और चिल्हर बाजारों पर रहेगी। खाद्य विभाग शक्कर की आवक, बिक्री और वास्तविक स्टॉक की नियमित जांच करेगा। स्टॉक रजिस्टर में कम माल दिखाकर कृत्रिम अभाव पैदा करने या महंगे दामों पर शक्कर बेचने की कोशिश करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। विभाग की टीम व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री बिल और गोदाम में रखे वास्तविक माल का मिलान करेगी।

जरूरत पड़ने पर दुकानों और गोदामों में औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि शक्कर की जमाखोरी, कालाबाजारी मुनाफाखोरी पकड़े जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों को बेवजह महंगाई की मार से बचाने के लिए बाजार पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी सूरत में मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Source link

Related posts

जेल निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने दिए सख्त निर्देश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी में 859 प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह संपन्न

बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग मशीन की स्थापना पूरी, अब होगी सिग्नलिंग व सुरक्षा की जांच

Leave a Comment

error: Content is protected !!