दुर्गभिलाई

पाटन जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

पाटन नगर की जामा मस्जिद में आज गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया।सुबह निर्धारित समय पर जामा मस्जिद में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने लोगों ने एक साथ खुदा की बारगाह में सिर झुकाया। मस्जिद के इमाम हाफीज़ अहमद रज़ा साहब ने खुतबा पढ़ा और ईद उल अजहा नमाज पढ़ाई और मुबारकबाद पेश किए।

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद उल अजहा की बधाई दी।समाज की ओर से सभी नमाजियो के लिए चाय नाश्ता फल फ्रूट का इंतजाम किया गया था, पाटन जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अहमद रज़ा साहब ने देश में अमन-चैन और खुशहाली एकता और भाईचारे की दुआएं मांगी।

मस्जिद कमेटी ने इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहास्थानीय पुलिस प्रशासन और मीडिया प्रभिरियों का मुस्लिम समाज के लोगों ने फुल माला और इत्र भेंट करके इस्तकबाल कियाईद उल अजहा के इस मुबारक मौके पर समाज के नेता प्रतिपक्ष पार्षद गण आभास दुबे, मनोज कुर्रे, डॉ वीरेंद्र कौशिक, दीपक यादव, मीडिया प्रभारी संदीप मिश्रा जी एवं

समाजप्रमुख सदर हाजी शकील मोहम्मद, नायब सदर सैय्यद जाफरी, खजांची कलीम मोहम्मद सज्जाद हुसैन, हाजी अब्दुल जलील ताज मोहम्मद, अब्दुल रशीद, शमीम खान, शेख साजिद, ,जावेद कुरैशी, नवाब खान, जाहिद हमसफर, परवेज़ आलम, इस्लाम खान, शेख इब्राहिम, समीर बक्स, शेख मजीद, अय्यूब खान, अकबर खान, जहीर खान, शेख शाहिद, शब्बीर खान, जावेद नवागांव, नसीम अख्तर, सलमान अली सैफ अली, जाकिर खान साकिर खान, साहिल खान, सद्दाम, शेख जाहिद, फरीद बक्स, इब्राहिम बक्स, नईम खान, शेख अनस मुश्ताक खान, करीम खान, अबरार खान,निजाम अली और आस पास के समाज वाले सभी लोग मौजूद थे

Source link

Related posts

नकली ब्रांडेड घड़ियों का कारोबार पकड़ा, 280 फर्जी Titan-Fastrack घड़ियां जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : 50 फीट ऊंचाई से गिरा क्रेन केबिन, ऑपरेटर गंभीर

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की पहचान : रजनी विजय बघेल

Leave a Comment

error: Content is protected !!