रायपुर

रायपुर में ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी, 20 किलो चांदी-सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार चोर

रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। श्री गुरु ज्वेलर्स की दुकान में दीवार तोड़कर प्रवेश किया और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, करीब 20 किलो चांदी, सोने के जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए हैं।

चोरी किए गए सामान की कुल कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Source link

Related posts

रायपुर में ‘फायरमैन’ का आतंक: अज्ञात युवक ने रातों-रात घर और गाड़ियों को बनाया आग का निशाना

रावतपुरा फेस-2 में नगर निगम का बड़ा एक्शन, 40 मकान मालिकों पर चली कार्रवाई

रायपुर में तेज रफ्तार का कहर: स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को कार ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Leave a Comment

error: Content is protected !!