रायपुर

बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली बिलों को जलाकर किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और बढ़ते बिलों के विरोध में आज युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में कचहरी चौक स्थित बिजली कार्यालय के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिल जलाए।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं रायपुर जिला प्रभारी आदिल अलम खैरानी, संगठन प्रभारी गुलजेब अहमद, प्रदेश महासचिव आस मोहम्मद, प्रदेश सचिव फहीम शेख, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगी बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Source Link

Related posts

सोशल मीडिया पर रायपुर महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल, भाजपा पार्षद दल ने थाने में दी शिकायत

गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर के मुतवल्ली चुनाव में सैय्यद मोहम्मद अली (भोला) की ऐतिहासिक जीत

बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर डेव्हलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना

Leave a Comment

error: Content is protected !!