जशपुर।धान उपार्जन केंद्र कोनपारा तुमला में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान हुए 6.55 करोड़ रुपये के धान घोटाले के फरार मुख्य आरोपी समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था।
