छत्तीसगढ़हेल्थ

अम्बेडकर अस्पताल में शुरु हुई CT एंजियोग्राफी की सुविधा

रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय,m रायपुर में अब सीटी एंजियोग्राफी की अत्याधुनिक जांच सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा से हृदय, मस्तिष्क, पेट, फेफड़े, हाथ-पैर की रक्त वाहिकाओं की सटीक जांच हो सकेगी। यह नॉन-इनवेसिव तरीके से होती है, जिसमें कैथेटर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। पिछले सप्ताह ही 29 मरीजों की जांच की गई, जिससे उन्हें समय पर सही इलाज मिल सका।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह जांच हृदय की ब्लॉकेज, ब्रेन में स्ट्रोक या एन्यूरिज्म, पेट और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का जल्दी पता लगाने में मदद करती है। जांच सिर्फ 15-20 मिनट में पूरी हो जाती है और मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती। बीपीएल और 60 वर्ष से ऊपर के मरीजों के लिए यह जांच पूरी तरह मुफ्त है, जबकि एपीएल मरीजों को ओपीडी में सीटी स्कैन 1000 रुपये और एमआरआई 2000 रुपये में मिलती है। भर्ती मरीजों को ये जांचें मुफ्त हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे ने बताया कि आधुनिक सीटी मशीन और प्रेशर इंजेक्टर से जांचें सुरक्षित और तेजी से हो रही हैं। इससे पारंपरिक एंजियोग्राफी की तुलना में रिकवरी जल्दी होती है और मरीज को कम असुविधा होती है।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज : बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में गरज-चमक के आसार

रायपुर में 12 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 180 पदों पर होगी भर्ती

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : ‘दिल की बात’कार्यक्रम में बच्चों से की बात, ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का किया उद्घाटन

Leave a Comment

error: Content is protected !!