बिलासपुर

बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने चलाया ‘बिल जलाओ आंदोलन’

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में बढ़ोतरी और ‘हाफ बिजली बिल योजना’ बंद किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को बिलासपुर के इंदु चौक स्थित सीएसपीडीसीएल कार्यालय के बाहर ‘बिल जलाओ आंदोलन’ किया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद अधिकारियों की लापरवाही भी जारी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने ‘हाफ बिजली बिल योजना’ शुरू की थी, जिसके तहत 400 यूनिट तक बिजली खपत पर आधा बिल देना पड़ता था, लेकिन मौजूदा विष्णुदेव साय सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया है।

असलम ने कहा कि हाफ बिजली बिल योजना को फिर से शुरू नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री निवास घेराव करेगी।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सिबली मेराज खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल दुबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आसिफ खान, जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम, मो. अवाज, शांतनु मेश्राम, दीपक रजक, हरीश कालशा, शानू खान, सोनू भोरे, गौरव सिंह, वक्कार खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source Link

Related posts

मंत्रिपरिषद का निर्णय : नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केंद्र स्थापित होंगे

गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध हालातों में मौत

नासिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 15 स्वर्ण समेत 55 पदक हासिल

Leave a Comment

error: Content is protected !!