अन्य जिलेदुर्गसामाजिक

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की पहचान : रजनी विजय बघेल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

पाटन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की।

मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी बघेल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आज की नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की अग्रदूत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मविश्वास, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई धारा प्रवाहित होती है। उन्होंने महिलाओं को संगठित होकर अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त नारी ही समृद्ध और विकसित राष्ट्र की सच्ची पहचान होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देकर समाज में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

महिला बाल विकास विभाग पाटन की परियोजना अधिकारी छाया वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह से सभी का सम्मान किया श्रीमति वर्मा ने महिलाओं को गुलाल लगा कर महिला दिवस की बधाई दिया संचालन प्रवेक्षक झरना दास ने किया

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत की सभापति नीलम चंद्राकर तथा जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बठेना की सरपंच एवं महिला मोर्चा पाटन की मंडल अध्यक्ष सुश्री उनिका वर्मा, जनपद सदस्य उर्वशी वर्मा, रश्मि वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश साहू, वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा, श्रीमती मिथिलेश बरछिहा, श्रीमती गीता चतुर्वेदानी, सुरेंद्र वर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों की सहभागिता रही।

Source link

Related posts

मुफ्ती मोहम्मद अली फारूकी साहब की तदफीन की जगह में तब्दीली

15 रमज़ान – यौम-ए-विलादत हज़रत इमाम हसन (अ.स.) के मुबारक मौके पर इफ्तार का एहतमाम

“I Love Mohammad” लिखने पर कानपुर में दर्ज FIR के विरोध में मुस्लिम समाज की कड़ी आपत्ति

Leave a Comment

error: Content is protected !!