ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरायपुर

नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की रायपुर प्रत्याशियों की सूची, कई सीटिंग पार्षदों की कटी टिकट

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने रायपुर शहर के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है।

इसी बीच अब लंबे समय के इन्तजार के बाद कांग्रेस ने रायपुर शहर के लिए सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार इस बार कई सीटिंग पार्षदों की टिकट कटी है तो वहीं नए चेहरों को मौका दिया गया है। एजाज ढेबर को पं. भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से टिकट मिला है।

कांग्रेस की जारी सूची के अनुसार – शहीद राजीव पांडेय वार्ड से देवेंद्र यादव और सतनाम सिंह पनाग को शहीद ब्रिगडियर उस्मान वार्ड और प.रविशंकर शुक्ल वार्ड से कामरान अंसारी, श्रीकुमार मेनन को रामकृष्ण परमहंस वार्ड में टिकट मिली है। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता आधी रात तक टिकट का इन्तजार कर रहे थे।

 

Source Link

Related posts

रायपुर में ‘ऑपरेशन तलाश’ की बड़ी सफलता: अप्रैल 2026 में 426 गुमशुदा लोगों को परिवारों से मिलाया गया

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सघन दौरा: रायपुर को सुंदर, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने तेज़ हुई विकास की रफ्तार

12 फरवरी को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल,

Leave a Comment

error: Content is protected !!