जगदलपुरब्रेकिंग न्यूज़

भानपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर भीषण हादसा, बस ने कार को मारी टक्कर

भानपुरी (जगदलपुर): भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक रॉयल बस ने अनियंत्रित होकर टाटा टियागो कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गए।

तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग बना हादसे का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में आवास योजना के इंजीनियर के पद पर कार्यरत मो. फैज जिलानी, कोण्डागांव से जगदलपुर की ओर अपना सरकारी कार्य निपटाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, जब वे NH-30 पर भानपुरी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार रॉयल ट्रेवल्स की बस ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में गलत दिशा में आकर टाटा टियागो कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के फ्रंट और ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह टूटकर बिखर गया, जैसा कि घटनास्थल की तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है।

हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार
टक्कर मारने के तुरंत बाद, ड्राइवर ने बस को नहीं रोका और वहां से तेज गति से कोण्डागांव की ओर भगा ले गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत भानपुरी पुलिस को सूचना दी और क्षतिग्रस्त कार से घायल फैज जिलानी को बाहर निकालने में मदद की। इतनी गंभीर टक्कर के बावजूद फैज जिलानी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए।

कोण्डागांव बस स्टैंड पर पकड़ी गई बस
भानपुरी पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कोण्डागांव पुलिस को अलर्ट किया। कोण्डागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कोण्डागांव बस स्टैंड पर नाकेबंदी की और कुछ ही समय में वहां पहुंची संबंधित रॉयल बस और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने बस को ज़ब्त कर लिया है और ड्राइवर को
हिरासत में ले लिया है।

आगे की कार्रवाई जारी
भानपुरी पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद फरार होने का मामला दर्ज किया है। ज़ब्त की गई बस को भानपुरी थाना लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की गई ।

इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज़ रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेकिंग के खतरों को उजागर किया है।

Related posts

आधार डेटा पर ऑनलाइन हैकथॉन : छात्रों के पास दो लाख रुपये जीतने का मौका

सऊदी अरब बस हादसा : मदीना के जन्नतुल बक़ी कब्रिस्तान में 45 भारतीयों को जनाजे (शवों) को दफ़नाया गया

सरहिंद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग

Leave a Comment

error: Content is protected !!