सामाजिक

“I Love Mohammad” लिखने पर कानपुर में दर्ज FIR के विरोध में मुस्लिम समाज की कड़ी आपत्ति

राजधानी रायपुर में मुस्लिम समाज रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा अम्बेडर चौक में एक दिवस प्रदर्शन मुस्लिम समाज के द्वारा किया गया ।

कानपुर में *“I Love Mohammad”* लिखने मात्र पर मुस्लिम समाज के अनेक भाइयों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। यह घटना गहरी चिंता और आक्रोश का विषय है। समाज का मानना है कि यह कार्यवाही पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, अन्यायपूर्ण और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने पैग़म्बर या धार्मिक आस्था के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करना एक स्वाभाविक भाव है, जिसे अपराध घोषित करना न केवल अनुचित है बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव और असंतोष उत्पन्न करने वाला कदम भी है।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि –

1. “I Love Mohammad” लिखना किसी भी प्रकार से आपराधिक कृत्य नहीं है।

2. इस आधार पर दर्ज सभी एफ.आई.आर. तुरंत निरस्त की जानी चाहिए।

3. निर्दोष लोगों को परेशान करने वाली कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाई जानी चाहिए।

4. सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

मुस्लिम समाज का यह साझा मत है कि देश की एकता, सद्भाव और भाईचारे की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में न्यायसंगत कदम उठाए जाएँ। हम राज्यपाल महोदय एवं सरकार से आग्रह करते हैं कि इस प्रकरण में गंभीरता से हस्तक्षेप कर कानपुर में दर्ज सभी एफ.आई.आर. को फौरन निरस्त किया जाए ।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज रायपुर छत्तीसगढ़ के नोमान अकरम हामिद पूर्व अध्यक्ष शहर सीरत कमेटी रायपुर , ……
एजाज कुरैशी , रफीक गौठिया , हाजी राजा संजरी , अजीम खान , फहीम शेख , हसन , नसीम , अलीम , हस्नान , शेख फरहान , अजहर भाई , आसिफ , मुन्ना खान , अहमद व मुस्लिम समाज के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

Related posts

जश्ने ईद मीलादुन्नबी: फूलों और रोशनी से जगमगाई अजमेर शरीफ दरगाह

गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर रायपुर का मुतवल्ली चुनाव इन दिनों अपने उरूज पर

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रायपुर में आज होगा खास जलसा, हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद अहमद नक्शबंदी करेंगे तकरीर

Leave a Comment

error: Content is protected !!