सामाजिक

नन्हे रोजेदारो ने रखा पहला रोज़ा

मुबारक माह रमज़ान की शुरुआत के साथ ही रोजेदारों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शहर के एक नन्हे बच्चे ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। कम उम्र में रोजा रखने की लगन और उत्साह को देखकर परिवार के लोग बेहद खुश नजर आए।

  • मायरा काज़ी उम्र 11 साल, शंकर नगर, रायपुर
  • महिबा काज़ी उम्र 8 साल, शंकर नगर, रायपुर
  • जन्नत जहरा उम्र 6 साल, रायपुर
  • जुनैरा फातिमा, उम्र 6 साल, रायपुर

नन्हे रोजेदार ने सुबह सहरी के समय उठकर रोजा रखा और शाम को रोजा इफ्तार किया। परिवारजनों ने बच्चे की हौसला-अफजाई करते हुए दुआएं दीं ।

जुनैरा फातिमा के परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से रोजा रखने की जिद कर रही थी । उसकी इच्छा को देखते हुए इस बार उसे रोजा रखने की इजाजत दी गई। पूरे दिन उसने धैर्य और तरबीयत के साथ रोजा रखा, जो सभी के लिए हौसला अफ़ज़ाई रहा।

मोहल्ले के लोगों ने भी नन्हे रोजेदार की सराहना करते हुए मुबारकबाद दी है।

रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, संयम और इबादत का संदेश देता है, और नन्हे रोजेदार की यह पहल सभी के लिए प्रेरणा बन गई।

Related posts

राजधानी रायपुर में रईस अनीस साबरी सूफ़ी नाईट तहरीक़ -ए- ताज़ीम 2026

गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर के मुतवल्ली चुनाव में सैय्यद मोहम्मद अली (भोला) की ऐतिहासिक जीत

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव हेतु मतदाता सूची में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

Leave a Comment

error: Content is protected !!