सामाजिक

नन्हे रोजेदारो ने रखा पहला रोज़ा

मुबारक माह रमज़ान में बड़े रोजेदारों के साथ नन्हे रोजेदार में भी खास ख़ुशी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शहर के एक नन्हे बच्चे ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। कम उम्र में रोजा रखने की लगन और उत्साह को देखकर परिवार के लोग बेहद खुश नजर आए।

  • अतश अब्बास हैदरी, उम्र 8 साल, मोमिनपारा
  • फाजिल अहमद शेख और फारेहा फातिमा उम्र 5 साल/उम्र 3 साल, देवपुरी, रायपुर
  • एैजा फातिमा उम्र 8 साल, संजय नगर रायपुर
  • आफिया हाशमी उम्र- 5 साल, धमतरी
  • बुशरा फातिमा उम्र- 7 साल, संजय नगर रायपुर
  • जैनब अलमास उम्र- 4 साल, संजय नगर रायपुर

नन्हे रोजेदार ने सुबह सहरी के समय उठकर रोजा रखा और शाम को रोजा इफ्तार किया। घरवालो ने बच्चों की हौसला-अफजाई करते हुए दुआएं दीं ।

जुनैरा फातिमा के परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से रोजा रखने की जिद कर रही थी । उसकी इच्छा को देखते हुए इस बार उसे रोजा रखने की इजाजत दी गई। पूरे दिन उसने धैर्य और तरबीयत के साथ रोजा रखा, जो सभी के लिए हौसला अफ़ज़ाई रहा।

मोहल्ले के लोगों ने भी नन्हे रोजेदार की सराहना करते हुए मुबारकबाद दी है।

रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, संयम और इबादत का संदेश देता है, और नन्हे रोजेदार की यह पहल सभी के लिए प्रेरणा बन गई।

Related posts

निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन : 200 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच

हुजूर गरीब नवाज़ सरकार 814 उर्स के मुबारक मौके पर जायरीने के लिए नियाज़ (आम लंगर) का ख़ास इंतेज़ाम अजमेर शरीफ में

नन्हे रोजेदारो ने रखा पहला रोज़ा

Leave a Comment

error: Content is protected !!