छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस नहीं देंगे निजी स्कूल

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। उन्होंने परिवहन आयुक्त को विधिवत सूचना भी दे दी है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों को प्रदान की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाने के कारण एसोसिएशन ने असहयोग आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों की बसें अलग-अलग जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए मांग की जा रही हैं।

जब तक प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाई जाती, तब तक एसोसिएशन अपनी बसें उपलब्ध कराने में असमर्थ होगी और आंदोलन जारी रहेगा।

Source Link

Related posts

राज्य सरकार का बड़ा फैसला : डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध

केंद्र की इथेनॉल नीति पर कांग्रेस का प्रहार, कन्हैया अग्रवाल ने उठाए गंभीर सवाल

अडानी समूह की प्रस्तावित कोयला खदान का विरोध तेज : जनसुनवाई निरस्त करने की मांग

Leave a Comment

error: Content is protected !!