छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी की खबर भ्रामक, सरकार ने किया खंडन

रमजान का मुबारक महीना आते ही मस्जिदों में इबादत करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। हर मुसलमान के लिए ये महीना बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं।

ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुई थी इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है। वहीं, बीते दिनों खबर आई थी कि रमजान के महीने में छत्तीसगढ़ के मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी दी जाएगी।  लेकिन अब इस खबर को प्रशासन ने भ्रामक बताया है।

एक घंटे पहले छुट्टी की खबर भ्रामक

शासन की ओर से मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी दिए जाने की मीडिया में चल रही खबर को लेकर कहा है कि ”रमजान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घण्टा पूर्व कार्यालय छोड़ने संबंधी पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा कोई निर्देश या आदेश जारी नहीं किया गया है। अतः मीडिया एवं सोशल मीडिया द्वारा जो समाचार आ रहा है वह आधारहीन और भ्रामक है।

Source Link

 

 

Related posts

लगातार बारिश के चलते बदली गणपति झांकी की तारीख, अब 28 सितंबर को निकलेगी

छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यक्रमों के लिए बस नहीं देंगे निजी स्कूल

भारी बारिश में भी खुले रहे विद्यालय, इदरीस गांधी ने अवकाश घोषित करने की मांग की

Leave a Comment

error: Content is protected !!