छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 7 घायल

कोण्डागांव अंतर्गत मसोरा टोल नाका के पास नेशनल हाईवे 30 में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में खड़े ट्रक से एक स्कॉर्पियो जा टकराई, जिसमें मौके पर पिता-पुत्र समेत पांच युवकों की मौत हो गई है, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है हादसे के दौरान स्कॉर्पियो में 12 युवक सवार थे।

जानकारी अनुसार, फरसगांव के बड़ेडोंगर से 12 युवक कोण्डागांव में मूवी देखने के लिए आए थे। कोण्डागांव से लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो सीजी 27 आर 7920 रफ्तार से जाकर टोल के पास खराब होकर बीच हाईवे में खड़ी ट्रक सीजी 04 एचयू 8214 से टकरा गई।

इस घटना में नूतन मांझी (18) पिता सावंत राम, शत्रुघन मांझी (26) पिता पुषऊ राम, लखन राम मंडावी (40) पिता सूदन, उपेंद्र मंडावी (17) पिता लखन राम, रूपेश मंडावी (23) पिता तिजाऊ राम सभी भैंसाबेड़ा बड़ेडोंगर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई है।

वही सोगेंद्र मंडावी (22) पिता तिजाऊ और रविन्द्र नेताम (28) निवासी बड़ेडोंगर को हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

इधर कोण्डागांव के जिला अस्पताल में धनेश्वर नाग (18) पिता स्व बोधन लाल, दामेंद्र नाग (22) पिता स्व गणेश और रामचंद्र राणा (27) पिता रामनाथ का उपचार जारी है।

Source Link

Related posts

बालोद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत

रायपुर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देश में छठी रैंक

भारत माला घोटाला: कुरुद में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!