रायपुर

रेलवे ब्रिज के नीचे नाली में मिली युवक की लाश

तेलघानी नाका रेलवे ब्रिज के नीचे स्टेशन यार्ड की नाली में सोमवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रामनगर कर्मा चौक निवासी शेखर ध्रुव के रूप में हुई है। गंज थाना पुलिस के अनुसार युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि युवक नशे की हालत में वहां से गुजर रहा होगा और इसी दौरान लड़खड़ाकर नाली में गिरने से उसे चोट लगी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। रातभर नाली के ठंडे पानी में पड़े रहने से भी स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Source Link

Related posts

गोंदवारा मारूति स्टील के पास जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

12 फरवरी को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल,

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्यालय भवन का भूमि पूजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!