रायपुर

राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक

राजधानी रायपुर में पेट्रोल को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में यह चर्चा तेजी से फैल गई कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी हो सकती है। देखते ही देखते लोगों में घबराहट बढ़ने लगी और बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल पंपों की ओर पहुंचने लगे।

शहर के तेलीबांधा, शंकर नगर, पचपेड़ी नाका और जीई रोड स्थित कई पेट्रोल पंपों पर देर शाम से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, जबकि कई वाहन चालकों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाना शुरू कर दिया। अफवाहों के कारण कुछ जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। रायपुर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की और साफ किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना जरूरत ईंधन जमा न करने की अपील की है।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई जारी रहे और कहीं भी कृत्रिम कमी की स्थिति न बनने पाए। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के आदेश

बैठक में कलेक्टर गौरव सिंह ने स्थिति सामान्य होने तक डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पहले डिपो से सुबह 7 बजे से दोपहर के 3 बजे तक पेट्रोल की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब कलेक्टर के आदेश के बाद डिपो से 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी।

Source Link

Related posts

अंबेडकर अस्पताल में कमाल : 10.30 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

सरजू बांधा श्मशान घाट में बाउंड्री वॉल, दाह संस्कार शेड, सौंदर्यीकरण एवं विद्युत पोल लगवाने महापौर को ज्ञापन सौंपा

रायपुर में ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी, 20 किलो चांदी-सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार चोर

Leave a Comment

error: Content is protected !!