रायपुर

दलदल में मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिट्टी से लथपथ शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृत युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के उरला के बंजारी नगर वार्ड नंबर 9 के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक का शव खाली प्लॉट पर कीचड़ और मिट्टी से लथपथ अवस्था में मिला है। युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

वहीं शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस की टीम हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

Source Link

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर के ऑक्टोपस बार के पास भीषण आग : 4 दुकानें और गाड़ियां जलकर राख

IGKV पेपर लीक कांड का खुलासा : सुई से लिफाफा छेदकर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र, प्रोफेसर और 5 छात्र गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!