ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर के फूड पार्क में भीषण आग से मचा हड़कंप, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद 6 दुकानें जलकर खाक

राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक फूड पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां रखे दो गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। चिंगारी से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक फैल गई। इस दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं। सिलेंडर ब्लास्ट और ऊंची लपटों के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी रही।

फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, करीब छह दुकानों के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Source Link

Related posts

रायपुर में 16–17 मार्च को “सराफा उत्सव 2026”, सिल्वर ज्वेलरी की भव्य शॉप-टू-शॉप एग्जीबिशन होगी

अंबेडकर अस्पताल में कमाल : 10.30 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर मरीज को दी नई जिंदगी

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती, करीब 2 एकड़ में लगी फसल बरामद

Leave a Comment

error: Content is protected !!