बिलासपुर

‘समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026’ का आयोजन, 9 मई से होगी शुरुआत

आम जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने तथा आपसी सहमति से विवादों के निराकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत से होगी, जबकि समापन अगस्त माह में विशेष लोक अदालत के वृहद आयोजन के साथ किया जाएगा।

इस संबंध में जारी जानकारी के अनुसार, विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। वहीं, पूर्व सुलह वार्ता (प्री-लिटिगेशन) की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।

इस बार लोक अदालत की विशेषता यह रहेगी कि पक्षकार शारीरिक उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से भी कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे। प्रशिक्षित मध्यस्थों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा आपसी सुलह के माध्यम से मामलों के समाधान में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अपने लंबित मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल कराने के लिए पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

तकनीकी सहायता एवं अन्य जानकारी के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वन स्टॉप सेंटर/वार रूम में दूरभाष नंबर 011-2311565652 एवं 011-23116464 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल speciallokadalat2026@sci.in तथा कक्ष क्रमांक 806 एवं 808, बी-ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसका कार्यालय जिला न्यायालय परिसर, रायपुर में स्थित है। संपर्क नंबर 0771-2425944 एवं 8301508992 जारी किए गए हैं।

विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिवक्ताओं, वादीगणों एवं संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इस समाधान समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह लंबित मामलों को आपसी समझौते एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Source link

Related posts

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा : बिलासपुर-कटनी रुट की कई गाड़ियां प्रभावित

चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग की रॉड से पिटाई

गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध हालातों में मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!