Uncategorized

रायपुर में अब घर बैठे मिलेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, GPS से ट्रैक होंगे नगर निगम के वाहन

रायपुर अब घर के बाहर कचरा गाड़ी नहीं पहुंची तो आपको अब चिंता करने की जरुरत नहीं है और अब उसकी जानकारी लेने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही आप कचरा गाड़ी की लोकेशन पता कर सकेंगे। इससे लोगों को बार-बार निगम के चक्कर लगाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पर भी नजर रखी जा सकेगी।

नागरिक को मिलेगी खास सुविधा

दरअसल, रायपुर नगर निगम ने सभी कचरा वाहनों को जीपीएस आधारित डिजिटल निगरानी से जोड़ने का फैसला लिया है। जिससे नागरिक को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगी। गाड़ी की वास्तविक लोकेशन और घर पहुंचने का संभावित समय जान सकेंगे। अब तक 50 से 60 वाहनों के रूट डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कचरा वाहन का निर्धारित रूट और समय डिजिटल सिस्टम में दर्ज रहेगा। वाहन तय रास्ते से भटकता है, निर्धारित समय से 30 मिनट से अधिक देरी करता है या किसी स्थान पर बिना वजह 15 से 20 मिनट तक खड़ा रहता है तो सिस्टम रेड फ्लैग जारी करेगा। इसके बाद कंट्रोल रूम से संबंधित वाहन की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। इस व्यवस्था के लिए इंदौर में सफाई निगरानी का काम कर रही विशेषज्ञ एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं।

पांच मिनट में पता चलेगी शिकायत की हकीकत

कचरा गाड़ी नहीं आने की शिकायत पर अब वाहन की लोकेशन और समय का डिजिटल रिकार्ड देखा जा सकेगा। निगम का दावा है कि इससे पांच मिनट में शिकायत का निराकरण होगा। सड़क और नाली की सफाई का काम भी पहले और बाद की तस्वीरों के साथ दर्ज किया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्र में सफाई हुई या नहीं, इसका प्रमाण उपलब्ध रहेगा।

गंदगी फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की पहचान के लिए संवेदनशील जगहों पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। सफाईकर्मी भी सड़क या नाली में कचरा फेंकने वालों की तस्वीरें समय और लोकेशन के साथ अपलोड कर सकेंगे। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बार-बार कचरा देने से मना करने वाले नागरिकों की जानकारी भी कर्मचारी डिजिटल रूप से दर्ज कर सकेंगे।

डंपिंग स्थल बनेंगे ग्रीन कार्नर

खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर खत्म करने के लिए निगम ने ऐसे स्थलों को उद्यान में बदलने की योजना बनाई है। टूरी हटरी और गुरु तेग बहादुर उद्यान में बदलाव के बाद सभी जोन को हर सप्ताह दो-दो स्थानों का कायाकल्प करने का लक्ष्य दिया गया है। जब्त पुरानी रेलिंग और लोहे के सामान से बाउंड्री बनाई जा रही है। उद्यानों में पौधारोपण, पेवर ब्लाक, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था भी सुधारी जाएगी।

Source Link

Related posts

फर्जी पासपोर्ट गिरोह का बड़ा खुलासा : 6 गिरफ्तार; 29 की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार 24 दिसंबर को मनाएगी पेसा दिवस, चलेगा जागरूकता अभियान

महिला का मंगलसूत्र खींचकर भाग रही महिलाएं गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!