बिलासपुर

नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर शहर के कतियापारा स्थित संतोषी मंदिर के पास रहने वाले 32 वर्षीय प्रकाश वर्मा को एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना 21 सितंबर 2025 की रात लगभग 8:30 बजे की है, जब आरोपी ने पीड़िता के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की।

पीड़िता के विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए एक धारदार चाकू जैसे हथियार से उसके बाएं हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। घटना की रिपोर्ट बालिका की मां द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके बाद पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया।

कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ लिया गया और पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार भी किया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को आगे की कारवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Source Link

Related posts

‘समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026’ का आयोजन, 9 मई से होगी शुरुआत

रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का महाप्रबंधक ने लिया जायजा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

छत पर बैठे नाबालिग को समझाइश देना पड़ा महंगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!