बिलासपुर रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन पहुंचने के बाद स्थानीय आवागमन के लिए वाहन तलाशने की परेशानी कम होने वाली है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आज से बाइक रेंटल के साथ फोटोकॉपी और स्टेशनरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा का उद्घाटन प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार और बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
खास बात यह है कि जल्द ही यहां कार और ई-बाइक की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई सेवा की शुरुआत की गई है। स्टेशन परिसर में यात्री राइड्स बाइक रेंटल स्टोर शुरू किया गया है। इसके जरिए अब बिलासपुर आने वाले यात्री स्टेशन से ही बाइक किराए पर लेकर शहर में अपने जरूरी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे।
बाइक रेंटल की दर 15 रुपये 50 पैसे प्रति घंटे, जीएसटी सहित रखी गई है। यानी यात्रियों को कम समय के लिए भी बाइक किराए पर लेने की सुविधा मिलेगी। खासकर ऐसे यात्री, जो ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे हैं और शहर में कुछ घंटों के लिए स्थानीय आवागमन करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
नई सुविधा का उद्घाटन प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार और बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। रेलवे की ओर से लगातार स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्टेशन परिसर में यात्रियों को जरूरी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की पहल की गई है.
बाइक रेंटल सेवा के साथ ही यहां फोटोकॉपी और स्टेशनरी की सुविधा भी शुरू की गई है। यात्रियों को अब किसी दस्तावेज की फोटोकॉपी कराने या जरूरी स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए स्टेशन से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्टेशन परिसर में ही उन्हें यह सुविधा आसानी से मिल सकेगी। रेलवे स्टेशन पर कई बार यात्रियों को यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की फोटोकॉपी, पेन, पेपर या अन्य स्टेशनरी सामान की अचानक जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्टेशन परिसर में ही यह सुविधा मिलने से यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वहीं बाइक रेंटल की सुविधा भी चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। यानी दिन हो या रात, स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को स्थानीय आवागमन के लिए बाइक किराए पर लेने का विकल्प मिलेगा। फिलहाल बाइक की सुविधा शुरू की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में यात्रियों को और विकल्प मिलने वाले हैं। यहां कार और ई-बाइक की सुविधा भी जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद बिलासपुर रेलवे स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों के पास अपनी जरूरत के मुताबिक बाइक, ई-बाइक या कार किराए पर लेने का विकल्प उपलब्ध होगा।
इससे दूसरे शहरों से बिलासपुर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों और कम समय के लिए शहर में आने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है।
बाइक रेंटल या इससे जुड़ी जानकारी के लिए यात्री 9232160356 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान का नाम यात्री राइड्स बाइक रेंटल स्टोर है।रेलवे स्टेशन परिसर में शुरू की गई यह सुविधा यात्रियों के लिए स्थानीय परिवहन के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरी सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यानी अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को स्थानीय सफर के लिए वाहन तलाशने और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए स्टेशन से बाहर जाने की जरूरत कम होगी। बाइक रेंटल, फोटोकॉपी और स्टेशनरी के बाद जल्द ही कार और ई-बाइक की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को एक ही परिसर में कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
