छत्तीसगढ़

बालोद में दर्दनाक हादसा: मुंबई की महिला बाइक राइडर की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइक राइडर (Woman Bike Rider) की मौत हो गई है। रायपुर से कांकेर जा रहे बाइकर्स के समूह में शामिल मुंबई निवासी महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक करीब 20 बाइक राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर जा रहा था। धमतरी के बाद करीब 17 बाइकर्स आगे निकल गए, जबकि तीन बाइकर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान बालोद के पुरूर थाना क्षेत्र के मर्काटोला घाट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने रिद्धि ठक्कर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। डायल-112 की मदद से उन्हें चारामा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर धमतरी रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान कांदिवली, मुंबई निवासी रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। उनकी बाइक का नंबर MH 12 SP 0835 बताया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही साथी बाइकर्स मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। वे मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे।

फिलहाल पुरूर पुलिस ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Related posts

खराब सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त : समय पर काम पूरा करने के लिए निगरानी जरूरी, सरकार और NHAI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

यूनिटी मार्च के लिए CM साय ने युवाओं के दल को दिखाई हरी झंडी

बस का इंतजार कर रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!