छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेलूद पहुंचे, महंत सुकृत दास शास्त्री से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य हाल

पाटन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद पहुंचे। यहां उन्होंने कबीर आश्रम में संत समाज के प्रमुख महंत सुकृत दास शास्त्री से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान भूपेश बघेल ने महंत सुकृत दास शास्त्री से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान आश्रम में मौजूद संत समाज और श्रद्धालुओं से भी उन्होंने संक्षिप्त चर्चा की।

बताया जा रहा है कि महंत सुकृत दास शास्त्री का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री उनसे मिलने सेलूद पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी कबीर आश्रम पहुंच गए। इस दौरान सभी ने महंत सुकृत दास शास्त्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Source link

Related posts

बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी मिसाइल हमला ! 5 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!