छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ऑपरेशन के बाद रायपुर लौटे

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को कोयंबटूर से ऑपरेशन कराने के बाद रायपुर लौट आए। एयरपोर्ट पर भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बताया गया है कि डॉ. सिंह की कुछ दिन पहले सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। इसी कारण वे कुछ समय तक विधानसभा के नियमित कामकाज से दूर रह सकते हैं।

इधर अवकाश के बाद विधानसभा का सत्र 9 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में डॉ. रमन सिंह की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन सभापति द्वारा किए जाने की संभावना है।

Source link

Related posts

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

चीन, रूस, ईरान ने दक्षिण अफ्रीका में शुरू किया नौसैनिक युद्धाभ्यास

रायपुर में 12 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 180 पदों पर होगी भर्ती

Leave a Comment

error: Content is protected !!