छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड अंकित अग्रवाल नागपुर से गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने नागपुर से बड़े सट्टा खाईवाल अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार नमन जग्गी और आयुष जैन को ऑनलाइन सट्टे की आईडी उपलब्ध कराता था।

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित अग्रवाल को नागपुर से दबोचा। बताया जा रहा है कि अंकित ऑफलाइन सट्टे का भी बड़ा नेटवर्क संचालित करता था और लंबे समय से सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ था। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट रवाना किया गया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए खाईवाल नमन जग्गी और आयुष जैन को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से मास्टर आईडी, सट्टा पैनल, करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और सट्टा-पट्टी बरामद हुई थी।

शुरुआती जांच में कई बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों के संपर्क भी सामने आने की आशंका जताई गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट जल्द ही पूरे सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा कर सकती है।

Source link

Related posts

रायपुर से चला ऑनलाइन सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी सहित 20 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, बारिश सीमित होने से बढ़ी गर्मी-उमस

पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Leave a Comment

error: Content is protected !!