छत्तीसगढ़

मुंबई हत्याकांड का आरोपी रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, हावड़ा एक्सप्रेस से हो रहा था फरार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई में युवक की हत्या (Murder) कर शव के टुकड़े करने वाले आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान आवेश मुस्तफा कर्णी के रूप में हुई है। आरोपी मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद हावड़ा एक्सप्रेस से फरार हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विभिन्न राज्यों की पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया था।

सूचना मिलने के बाद जीआरपी रायपुर ने रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी शुरू की। देर रात प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर घेराबंदी कर आरोपी को ट्रेन से उतरते ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुंबई के शिवाजी नगर थाना में हत्या और अपहरण का मामला दर्ज है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवक की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

गिरफ्तारी के बाद जीआरपी रायपुर ने आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Source link

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर, नक्सलवाद के बाद पहली अहम बैठक में क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर होगा मंथन

कोहरे के चलते इन दिनों रद्द रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस

निर्वाचन आयोग दफ्तर घेराव के लिए निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Leave a Comment

error: Content is protected !!