छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ Weather Alert: बस्तर-रायपुर-दुर्ग संभाग में भारी बारिश, आकाशीय बिजली का खतरा

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर भले ही कमजोर पड़ने लगे, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की अपील की गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। रायपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में, जबकि सरगुजा, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 19 सेंटीमीटर और रायपुर शहर में 15 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना गहन अवदाब अगले 24 घंटों में पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके असर से बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 30 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, लेकिन एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और डैम के आसपास नहीं जाने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी सभी जिलों में जारी मौसम अलर्ट को देखते हुए लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

Source link

Related posts

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया मुलाकात

IPL Ticket Fraud: 15 हजार से 50 हजार तक बेचे फर्जी टिकट, क्रिकेट फैंस को लगाया चूना

जन विश्वास एक्ट लागू: रेलवे ने बढ़ाए जुर्माने, नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!