छत्तीसगढ़

रेलवे का बड़ा फैसला: सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रद्द, उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर महीने में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा और एक ट्रेन देरी से रवाना होगी।

रेलवे के मुताबिक, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी।

इसके अलावा नांदेड़-सांतरागाछी और सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस, एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल, हटिया-दुर्ग और दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

बिलासपुर-बक्सर और बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस, हटिया-एलटीटी, एलटीटी-हटिया तथा हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

वहीं, 30 सितंबर, 1 और 12 अक्टूबर को पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते संचालित होगी।इसके अलावा 13 अक्टूबर को हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें।

Source link

Related posts

मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

Army CEE Result 2026: रायपुर ARO के तहत छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों का परिणाम घोषित

20 साल बाद ठाकरे भाई फिर से एक साथ, BMC चुनावों से पहले UBT और मनसे के बीच गठबंधन

Leave a Comment

error: Content is protected !!