छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कबीर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर पर बम फेंकने वाले बदमाश गिरफ्तार, चोरी का राज भी खुला

शनिवार रात घर पर बम फेंक एवं चाकू दिखा धमकी देने वाले आधा दर्जन बदमाशों को कबीर नगर पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। उनसे पूछताछ में  माना इलाके में चोरी का भी खुलासा हुआ है। इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने महिला को दिन भर थाने में गुजारना पड़ा था।

हीरापुर वीर सावरकर नगर, LIG 922, निवासी श्रीमती रिंकु तिवारी  (36) के घर की रात्रि लगभग 1 बजे,  घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने बम फेंककर हमला करने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिंकू ने इनमें से कुछ के नाम से रिपोर्ट की थी।

कबीर नगर पुलिस धारा 296, 351(2),3(5) एवं 25,27 आर्म्स एक्ट  दर्ज कर छानबीन कर रही थी। इस दौरान शामिल कुल 06 आरोपियों को सोनू पटेल, आकाश पासवान के साथ ही दो अन्य आरोपी सूरज सिंह और शेख कलीम शामिल है। इसके अतिरिक्त घटना में संलिप्त दो नाबालिग  बालक बालिका को भी अभिरक्षा में लिया गया।
कड़ाई से पूछताछ में इन आरोपियों ने अपने अन्य एक साथी के साथ मिलकर  बोरिया कला में  खिलौने की दुकान में चोरी स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी

1.सोनू पटेल पिता हेमराज पटेल उम्र 20 पता वीर सावरकर नगर मस्जिद के पीछे थाना कबीर नगर
2.आकाश पासवान पिता शत्रुहन पासवान उम्र 21 पता लहरी पारा दुर्गा मंदिर के पास जरवाय थाना कबीर नगर
3.सूरज सिंह पिता सरोज सिंह उम्र 22 पता हीरापुर LIG 1982 उड़ता हनुमान मंदिर के पास थाना कबीर नगर
4.शेख कलीम पिता शेख रफीक उम्र 18 वर्ष01 माह पता घासीदास नगर जामुल थाना के पीछे जिला दुर्ग।
सोनू पटेल, आकाश पासवान,शेख कलीम एवं सूरज सिंग  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल  अपचारी बालकों व बालिका को नियमानुसार बाल न्यायालय/किशोरी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Source Link

Related posts

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज : रायपुर सहित कई जिलों में बारिश

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

राज्योत्सव में शामिल होने रायपुर आएंगे PM Modi, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Leave a Comment

error: Content is protected !!